महिला को ट्रैक्टर से कुचलने वालों की गिरफ्तारी और परिजनों को दे मुआवजा- डॅा. मीणा

0
207
- Advertisement -

बाबा पहुंचे आंसू पौछने, पीड़ित परिवार के लिए 15 लाख की मांग

भरतपुर।भुसावर में ट्रैक्टर चढ़ाकर महिला की हत्या के मामले में ताजपुर पहुंचकर डॅा. किरोड़ी लाल मीणा ने परिवार के साथ हर वक्त खड़े होने का आश्वासन दिया। मीणा ने सरकार से 15 लाख रुपए का मुआवजा देने मांग की है। वहीं हत्या के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। सांसद किरोड़ी को परिवार ने बताया कि मृतक महिला पर पहले धारदार हथियार से वार कर नाक काटी गई। उसके बाद ट्रैक्टर चढ़ाकर निर्मम हत्या की गई। गाँव में पीड़ित परिवार अकेला परिवार है, इसलिए पूरा परिवार डरा सहमा है। पूर्व में इस मृतक महिला के पति की भी अपहरण कर हत्या कर दी गई थी, जिसका आज तक खुलासा नही हो पाया की हत्या किसने की। मीणा ने परिवार की सुरक्षा करने और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। बाबा ने कहा-मैं पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए अंतिम क्षण तक लडूंगा, सरकार को मामले में जल्द संज्ञान लेना चाहिए। बाबा ने कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता वह चैन से नहीं बैठेंगे।

- Advertisement -
Previous articleकृषि सहायक अधिकारी पिन्टू मीना सम्मानित
Next articleचित्रकार गुप्ता आजाद हिंद फौज सम्मान से सम्मानित
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here