डॉ किरोड़ी लाल मीणा को सिविल लाइंस से पुलिस ने हिरासत में लिया

0
187
- Advertisement -

जयपुर। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोडी लाल मीणा को आज जयपुर के सिविल लाइंस इलाके में मुख्यमंत्री आवास के बाहर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हालांकि डॉक्टर किरोडी लाल मीणा का आरोप है कि वे जनहित के मुद्दों को लेकर राज्य सरकार के खेल मंत्री अशोक चांदना और ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी से मिलने जा रहे थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें सिविल लाइंस फाटक पर बैरिकेड लगाकर रोक दिया ,जबकि वह अकेले ही जा रहे थे। उनके साथ किसी तरह का कोई प्रतिनिधिमंडल नहीं था। उनका आरोप है कि सरकार की शह पर जानबूझकर उन्हें रोका गया और उन्हें हिरासत में लेकर विद्याधर नगर थाने लाया गया ।लेकिन सरकार इस तरह की तानाशाही नहीं कर सकती है ।किसी भी जनप्रतिनिधि की आवाज को इस तरह से दबाया नहीं जा सकता है । मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर हम डरने वाले नहीं है। जनता के मुद्दों को और तेज गति से उठाएंगे मीणा कुछ देर के लिए सिविल लाइंस में ही सड़क पर धरने पर बैठे गए।

- Advertisement -
Previous articleभालू के बच्चे ने पेड़ पर चढ़कर बचाई जान
Next articleकांग्रेस सीडब्ल्यूसी की बैठक कल
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here