झांसा देकर बलात्कार करने का आरोपी गिरफ्तार

0
237
- Advertisement -

खाटूश्यामजी का निवासी है आरोपी

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

किशनगढ़ रेनवाल। ( नवीन कुमावत)। रेनवाल थाना पुलिस ने झांसा देकर एक महिला से बलात्कार करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।
रेनवाल थानाधिकारी सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि एक परिवादिया ने 13 सितंबर को एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मुझे रुपयों की आवश्यकता होने पर मैंने खाटूश्यामजी निवासी सुरेश कुमार बावरिया को मेरी क्रेटा गाड़ी बिकवाने को कहा था। इसके बाद आरोपी ने गाड़ी तो बिकवा दी लेकिन गाड़ी के रुपए मुझे नहीं दिए। और झांसा देकर मुझसे बलात्कार किया। इसके बाद रेनवाल पुलिस ने तफ्तीश करके सुरेश कुमार बावरिया पुत्र बनवारी लाल बावरिया उम्र 21 वर्ष निवासी काजीपुरा रोड़, किसान गौशाला सीताकुंड के पास, खाटूश्यामजी जिला सीकर को गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here