जैन कर्मचारियों को भाद्रपद माह में कार्यालय समय में 2 घंटे की छूट प्रदान करे राज्य सरकार

0
201
- Advertisement -

जयपुर। राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद् के एक प्रतिनिधि मण्डल ने वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र जैन एवं अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन के नेतृत्व में सामाजिक न्याय अधिकारिता,जेल कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली एवं विधुत,जल संसाधन एवं जल संसाधन योजना के राज्य मंत्री भंवर सिंह भाटी से मुलाकात कर अल्पसंख्यक वर्ग के जैन समुदाय के कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों को प्रत्येक वर्ष भाद्रपद महीने की अवधि में विशेष पूजा-पाठ एवं उपासना (धार्मिक कृत्य) करने के लिए कार्यालय में निर्धारित समय अवधि एक घंटा बाद और निर्धारित समय से एक घंटा पूर्व कार्यालय छोड़ने की अनुमति प्रदान करवाने के लिए निवेदन किया l
इस पर कैबिनेट मंत्री जूली एवं राज्य मंत्री भाटी ने युवा परिषद् के पदाधिकारियो को आश्वस्त किया कि इस संदर्भ में मुख्यमंत्री से बात कर जैन समुदाय के कर्मचारियो को राहत प्रदान की जाएगी l

इस अवसर पर सुरेन्द्र जैन ने बताया की अल्पसंख्यक वर्ग के जैन समुदाय के लोगों को इस माह का पूरे साल बेसब्री से इन्तजार रहता है लोग इस माह में व्रत,वास -उपवास रखते है l यह महीना भगवान महावीर के मूल सिद्धांत ‘अहिंसा परमो धर्म’ जिओ और जीने दो की राह पर चलना सिखाते हुए मोक्ष प्राप्ति के द्वार खोलता है l इस पर्वानुसार ‘संपिक्खए अप्पगमप्पएण’अर्थात
आत्मा के द्वारा आत्मा को देखो l इन दिनों में त्याग और संयम के साथ शारारिक और मानसिक तप से आत्मशुद्धि की जाती है धर्मधारण कर सोलहकारण भावनाओं का चिंतन कर आत्मा से परमात्मा बनने का सुअवसर कहा जता है l

राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद् के अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन ने बताया कि भाद्रपद माह जैन समुदाय में संस्कारों को पैदा करने वाला पर्व है l इन दिनों में जैन समुदाय के लोग पूरी तरह अनुशासन में रहकर तप करते है l गर्म पानी पीते है,चटाई पर सोते है और कई लोग इन दिनों तप में लीन होकर अपने व्यापार का त्याग कर देते है l पर्युषण पर्व के पूरा होने पर विश्व-मैत्री दिवस यानी संवत्सरी / क्षमावाणी पर्व मनाया जाता है जिसमे समुदाय के लोग मिच्छामि दुक्कड़म/उत्तम क्षमा कहते हुए सभी से मन,वचन और कर्मों से जानें-अनजाने में हुई गलतियों की क्षमा मांगते है l इस तरह पर्युषण महापर्व एवं क्षमापना दिवस ये एक -दूसरे को निकटता लाने का पर्व है,ये एक दूसरे को अपने ही समान समझने का पर्व है l

इस अवसर पर “राजस्थान राज्य श्रमण संस्कृति बोर्ड” का गठन करवाने एवं “राजस्थान प्राकृत भाषा एवं साहित्य अकादमी” के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दिलवाने में महत्तवपूर्ण भूमिका निभाने के लिए जैन समुदाय के युवा वर्ग की ओर से कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली एवं राज्य मंत्री भंवर सिंह भाटी को जिन शासन का दुपट्टा पहनाकर स्वागत सम्मान करते हुए मिठाई खिलाई और बधाई पत्र सौंपते हुए उनका व राजस्थान सरकार के मुखिया का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया l
इस अवसर पर जैन समुदाय के कई युवा उपस्थित थे l

- Advertisement -
Previous articleविश्व फोटोग्राफी दिवस पर फोटोग्राफर सम्मेलन संपन्न
Next articleपेड़ प्रकृति की अनमोल धरोहर है-बैरवा
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here