जिला मुख्यालय पर कल आयोजित होगा मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव

0
67
- Advertisement -

डीग। (मुकेश सैनी ब्यूरो चीफ )राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव 2024 कार्यक्रम का आयोजन 29 जून को किया जायेगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर संतोष कुमार मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव 2024 कार्यक्रम का आयोजन किशन लाल जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डीग में 29 जून को प्रातः 11 बजे होगा। कार्यक्रम में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में नव नियुक्त कार्मिकों से मुख्यमंत्री वीसी के माध्यम से संवाद करेंगे एवं कार्मिकों को उपस्थिति पत्र एवं वेलकम किट प्रदान की जायेगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here