जिला प्रमुख प्रेम बाई दांगी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान शुरू किया

0
118
- Advertisement -

झालावाड़, (सुनेल लक्ष्मण नगर रिपोर्टर)
जिलें की सबसें बड़ी पंचायत समिति सुनेल की ग्राम पंचायत दिवलखेड़ा में शुक्रवार को पौधारोपण अभियान की शुरूआत हुई।ग्राम पंचायत परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यअतिथि जिला प्रमुख प्रेम बाई दांगी ने शुभारंभ किया।जिला प्रमुख ने बताया कि, प्रधानमंत्री मोदी ने एक पेड़ मां के नाम लगाने का आह्वान किया है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि साल में एक बार परिवार का हर सदस्य अपनी मां के नाम एक पेड़ जरूर लगाएं। इससे आने वाली पीढ़ियों के लिए हम इस धरती को हरा-भरा कर सकें। उन्होंने कहा कि पिछले 50 सालों में हमने प्रकृति के साथ जो खिलवाड़ किया है, जिसकी वजह से प्राकृतिक असंतुलन बना है।

इन्होने भी लगाए पौधे

पूर्व उप जिला प्रमुख भागचंद डांगी,दीवाल खेड़ा सरपंच,जीएसएस अध्यक्ष लालजी, घनश्याम गुर्जर,सुजान गुर्जर,कनिष्ठ अभियंता आदित्य नारायण शर्मा,एलडीसी मनोहर सिंह नागर, नेपाल सिंह गुर्जर समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here