जिला कलेक्टर कमर उल चौधरी ने नवलगढ़ रोड़ सहित जल भराव इलाकों का किया दौरा

0
224
- Advertisement -

जगमालपुरा डेम, नानी बीड़ सहित शहर के जलभराव क्षेत्रों का किया दौरा

सीकर। (योगेश ऋषिका सीनियर रिपोर्टर) जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी ने मानसून की पहली बारिश के बाद शहर के विभिन्न जलभराव वाले क्षेत्रों का दौरा किया। दौरे के दौरान जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने नवलगढ़ रोड पर जलभराव क्षेत्र का दौरा किया, जिसमें अत्यधिक जल भराव होने के कारण सड़क किनारे बने नालों को साफ-सफाई के लिए नगर परिषद के अधिकारी को निर्देश दिए और कहा की नवलगढ़ रोड सड़क के आस-पास के नालों की सफाई जल्द ही की जाए वहीं नालो में भरा मिट्टी कूड़ा कचरा भी निकाला जाए, जिससे नालों से पानी निकल सके।
जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने जगमालपुरा में बनें दोनों डैम का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने डैम का पैचिंग वर्क करवाने तथा डैम में पानी से हुए मिट्टी कटाव को जल्द ही लेबर लगाकर सही करवाने के लिए निर्देश दिए।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here