जवाई बांध का सिंदरु बांध में पानी छोड़ने पर एतराज

0
228
- Advertisement -

सुमेरपुर। अरविंद जोशी- जवाई बांध से सिंदूरु बांध में पानी छोड़ने का स्थानीय किसानों ने विरोध किया है । जवाई नदी किनारे बसे पाली, सिरोही और जालौर जिले के किसानों ने इस पर नाराजगी जताई है। किसानों ने आहोर के पूर्व विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में संभागीय आयुक्त एवं जवाई जल वितरण कमेटी के अध्यक्ष के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर पानी जवाई नदी में छोड़ने की मांग की है।

किसानों ने बताया कि जवाई नदी के किनारे सिरोही, पाली, जालौर जिले के कई गांव बसे हुए हैं। पिछले कई सालों से जवाई नदी में पानी का बहाव नहीं होने के कारण किनारों पर बसे कुंओं का जल स्तर लगातार नीचे जा रहा है। पेयजल का संकट भी लगातार बढ़ता जा रहा है । जवाई बांध निर्माण के बाद बांध के गेटों का गेज दो बार बढ़ाया गया था । साथ ही बांध के पानी का उपयोग सिंचाई के अलावा पेयजल के लिए लगातार आरक्षित किया जा रहा है। बांध का पानी पाली ,सिरोही के अलावा जोधपुर जिले के गांव में भी पेयजल के लिए पहुंचाया जा रहा है। जबकि आस- पास के गांव बूंद- बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं । इस समय जल संसाधन विभाग की ओर से बांध का पानी सिंदरु बांध में पहुंचाया जा रहा है। जबकि सिंदरु बांध में लीकेज होने के कारण पानी बर्बाद हो रहा है। ऐसे में प्रशासन जवाई बांध से पानी की निकासी नहीं करें, अगर फिर भी पानी छोड़ा गया तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे। पूर्व विधायक शंकर सिंह राजपुरोहित, आहोर सुरेश कुमार, नागोरी के करण सिंह मेड़तिया, महावीर सिंह राजपुरोहित, पूर्व पंचायत समिति सदस्य विनोद राठौड़, उपसरपंच कुमार त्रिवेदी लाल माली, संतोष सिंह राजपुरोहित, श्रवण सिंह देवड़ा, सवाई सिंह, कपूर सिंह राजपुरोहित, महेंद्र कुमावत सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

- Advertisement -
Previous articleशहीद विकास भांभू के गांव में छाई शोक की लहर
Next articleसतीश पूनियां के जन्मदिन पर 23 दिव्यांगों को मिली स्कूटी
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here