जयपुर से कुआलालंपुर के लिए हवाई सेवा शुरू

0
145
- Advertisement -

जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नई विमान सेवाएं शुरू की जा रही है। इस कड़ी में रविवार से एयर एशिया बरहाद ने जयपुर से कुआलालंपुर तक अपनी सीधी उड़ान का शुभारम्भ किया। यह उड़ान सप्ताह में चार दिन संचालित होगी

उड़ान (AK-19, 236 सीटों वाला विमान) हर सप्ताह सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को 2125 बजे जयपुर हवाई अड्डे पर उतरेगी और उड़ान AK 18 उसी दिन 2210 बजे कुआलालंपुर के लिए प्रस्थान करेगी।

यात्रियों के स्वागत और नए सेक्टर के शुभारंभ के चलते जयपुर एयरपोर्ट पर एक भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य एयरपोर्ट अधिकारी विष्णु मोहन झा, मुहम्मद अकमल हाफिज बिन अब्दुल अजीज, उप निदेशक मलेशिया पर्यटन, सुरेश नायर, जीएम एयर एशिया, सीआईएसएफ कमांडेंट नरपत सिंह और अन्य अधिकारीयों सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन समारोह से हुई, जिसके बाद पहली उड़ान में पहले दो यात्रियों – प्रांजल और दुर्गा – का विष्णु मोहन झा और सभी गणमान्य व्यक्तियों द्वारा विशेष स्वागत किया गया। केक काटने की रस्म के बाद मुख्य हवाईअड्डे अधिकारी ने आभार व्यक्त किया और मलेशिया पर्यटन के उपनिदेशक मुहम्मद अकमल हाफ़िज़ बिन अब्दुल अजीज को गुलदस्ता भेंट किया।

वर्तमान में एयर इंडिया एक्सप्रेस, स्पाइस जेट, सलाम एयर, एयर अरेबिया, थाई एयर एशिया, एयर एशिया बरहाद अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए 29 उड़ानें संचालित कर रहे हैं और जयपुर एयरपोर्ट से दुबई, मस्कट, शारजाह, बैंकॉक और कुआलालंपुर के लिए सीधी उड़ने उपलब्ध हैं।

- Advertisement -
Previous articleगा मेरे मन गा, सीजन 2 पर झूमे श्रोता
Next articleजयपुर में 370 महिला- पुरूषों ने श्रील प्रभुपाद आश्रय लिया
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here