गुप्त वृंदावन धाम में अंतरराष्ट्रीय गीता ओलंपियाड का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
गीता के दिव्य ज्ञान से लोगों के जीवन को प्रकाशमान करने के लिए हाल ही में जयपुर के गुप्त वृन्दावन धाम द्वारा ऑनलाइन इंटरनेशनल गीता ओलंपियाड का आयोजन किया गया, जिसमें पूरे विश्व के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
आज रविवार, 8 जून को इसके भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन गुप्त वृंदावन धाम के कृष्णा हॉल में किया गया, जिसमें कुल 100 प्रतिभागियों को ट्रॉफी व प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया।
नकद पुरस्कार में ₹1,00,000 का पहला गीता रत्न पुरस्कार अनुषा कर्नूल (आंध्र प्रदेश), दूसरा पुरस्कार गीता विभूषण ₹51,000 मधु मालती देवी दासी (जोधपुर, राजस्थान) और तीसरा पुरस्कार गीता भूषण ₹21,000 TVSNV प्रसाद (हैदराबाद), श्वेता खंडेलवाल (गाजियाबाद), हर्षित शर्मा (दुर्ग), शिवानी नीलि (हैदराबाद) को दिया गया।
20 प्रतिभागियों को “गीता श्री” सम्मान ₹1,100 नगद एवं शेष सभी को “गीता पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। अंतरराष्ट्रीय गीता ओलंपियाड का उद्देश्य युवाओं और समाज के सभी वर्गों को भगवद गीता के दिव्य ज्ञान और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना था।
इस समारोह के मुख्य अतिथि रहे ओमप्रकाश मोदी जी (चेयरमैन – ओके प्लस बिल्डर्स) एवं विशिष्ट अतिथि रहीं सोहलता मोदी जी (कृष्ण भावनामृत सेंटर), जिनका इस आयोजन में विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हरे कृष्ण मूवमेंट जयपुर के अध्यक्ष अमितासना दास जी ने की।
अंत में गुप्त वृंदावन धाम द्वारा यह घोषणा की गई कि अंतरराष्ट्रीय गीता ओलंपियाड 2026 को और भी वृहद स्तर पर आयोजित किया जाएगा।











































