Home rajasthan गुप्त वृंदावन धाम में अंतरराष्ट्रीय गीता ओलंपियाड का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह...

गुप्त वृंदावन धाम में अंतरराष्ट्रीय गीता ओलंपियाड का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

0

गुप्त वृंदावन धाम में अंतरराष्ट्रीय गीता ओलंपियाड का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

गीता के दिव्य ज्ञान से लोगों के जीवन को प्रकाशमान करने के लिए हाल ही में जयपुर के गुप्त वृन्दावन धाम द्वारा ऑनलाइन इंटरनेशनल गीता ओलंपियाड का आयोजन किया गया, जिसमें पूरे विश्व के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

आज रविवार, 8 जून को इसके भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन गुप्त वृंदावन धाम के कृष्णा हॉल में किया गया, जिसमें कुल 100 प्रतिभागियों को ट्रॉफी व प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया।

नकद पुरस्कार में ₹1,00,000 का पहला गीता रत्न पुरस्कार अनुषा कर्नूल (आंध्र प्रदेश), दूसरा पुरस्कार गीता विभूषण ₹51,000 मधु मालती देवी दासी (जोधपुर, राजस्थान) और तीसरा पुरस्कार गीता भूषण ₹21,000 TVSNV प्रसाद (हैदराबाद), श्वेता खंडेलवाल (गाजियाबाद), हर्षित शर्मा (दुर्ग), शिवानी नीलि (हैदराबाद) को दिया गया।

20 प्रतिभागियों को “गीता श्री” सम्मान ₹1,100 नगद एवं शेष सभी को “गीता पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। अंतरराष्ट्रीय गीता ओलंपियाड का उद्देश्य युवाओं और समाज के सभी वर्गों को भगवद गीता के दिव्य ज्ञान और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना था।

इस समारोह के मुख्य अतिथि रहे  ओमप्रकाश मोदी जी (चेयरमैन – ओके प्लस बिल्डर्स) एवं विशिष्ट अतिथि रहीं  सोहलता मोदी जी (कृष्ण भावनामृत सेंटर), जिनका इस आयोजन में विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता हरे कृष्ण मूवमेंट जयपुर के अध्यक्ष  अमितासना दास जी ने की।

अंत में गुप्त वृंदावन धाम द्वारा यह घोषणा की गई कि अंतरराष्ट्रीय गीता ओलंपियाड 2026 को और भी वृहद स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

Previous articleहमारा भोजन मां के दूध जैसा ही होना चाहिए, -परमालयजी
Next articleमुख्यमंत्री आज पुष्कर और ब्यावर दौरा
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version