गहलोत के पोती ने बांधी राखी

0
235
- Advertisement -

मुख्यमंत्री गहलोत ने परिवार संग मनाया रक्षाबंधन का पर्व

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज अपने निवास पर अपने परिवार के बीच रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। गहलोत के उनकी पोती काश्विन ने राखी बांधी। इस दौरान पत्नी सुनीता गहलोत, बेटा वैभव गहलोत ओर बहु भी मौजूद रही। गहलोत ने  प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कहा कि  भाई-बहन के बीच प्रेम और स्नेह के मजबूत बंधन का प्रतीक यह पर्व महिलाओं के प्रति आदर एवं सुरक्षा की भावना को मजबूत बनाता है।

रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर हम सभी ऐसा वातावरण बनाने का संकल्प लें जहां महिलाओं एवं बालिकाओं की गरिमा का सम्मान हो और वे सुरक्षित महसूस करें। राज्य सरकार महिला सुरक्षा एवं उनके सशक्तीकरण के प्रति वचनबद्ध है। सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके कल्याण के लिए कई योजनाएं व कार्यक्रम लागू किए हैं।

- Advertisement -
Previous articleपूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन
Next articleमंत्रिपरिषद ने राज्यपाल के निधन पर शोक व्यक्त किया
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here