कावड़ यात्रियों ने किया भोले बाबा का अभिषेक

0
94
- Advertisement -

पादू्कलां ,नागौर । (राकेश शर्मा संवाददाता) कस्बे सहित आसपास ग्रामीण आंचल में सावन माह के प्रथम सावन सोमवार को कावड़ियों ने भोले बाबा का कावड़ छुड़ाकर अभिषेक किया । कावड़ संघ एवं युवा गौ सेवा संगठन के अध्यक्ष सुखदेव गौड़ बताया कि प्रथम श्रावण सोमवार को पुष्कर से कांवड़ पादूकलां पहुंचे। करीबन 101 शिव भक्त डीजे की धुन पर नाचते हुए शिव भक्त गांव के प्रमुख मार्ग होते हुए मंदिर पहुंचे । शिव भक्तों का बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। खेचरनाथ जी का आसन एवं सार्वजनिक तालाब किनारे स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर में शिव भक्तों ने जलाअभिषेक कर शिव भोले की विशेष पूजा अर्चना की और अपने परिवार की खुशहाली की कामना बाबा की।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here