कामखेड़ा में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

0
214
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

विश्व के निर्माता भगवान विश्वकर्मा की धूमधाम से हुई पूजा, सुख-समृद्धि की कामना की

झालावाड़ अकलेरा -मनोहरथाना (राजकुमार शर्मा ) झालावाड़ जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कामखेड़ा बालाजी मंदिर परिसर के धर्मशाला में विधिवत हर वर्ष की भांति इस वर्ष की विश्वकर्मा जयंती मनाई गई, बसंत कुमार शाह ने बताया कि इस दिन विभिन्न फैक्ट्रियों, लोहे आदि की दुकानों, वर्कशॉप आदि के अलावा घरों में भी मशीनों की पूजा-अर्चना की जाती है। कई विश्वकर्मा परिवारों के घरों में हवन पूजन भोजन भंडारे का आयोजन भी किया जाता है, वही उन्होंने बताया कि कामखेड़ा में विश्वकर्मा जयंती पर पूजन अर्चन हवन-यज्ञ धार्मिक अनुष्ठान के साथ साथ भगवान विश्वकर्मा जी की महाआरती की गई। इस मौके पर कामखेड़ा बालाजी सार्वजनिक ट्रस्ट अध्यक्ष कैलाश मीणा बसंत कुमार शाह ट्रस्ट मैनेजर गजेंद्र चौहान मोहन लाल मीणा तेजमल मीणा आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -
Previous articleप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हुए कई कार्यक्रम
Next articleगणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here