- Advertisement -
जलभराव, पोखर,तालाबों,की निगरानी के आदेश
मौसमी बिमारियों को लेकर विशेष सर्तकता


खेड़ली। ( इकलेश शर्मा सीनियर रिपोर्टर )कठूमर एसडीएम सुखाराम पिंण्डेल की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत खोंकर में रात्रि चौपाल की।
जिसमें एसडीएम सुखाराम पिंण्डेल, तहसीलदार, नायब तहसीलदार लक्ष्मण गुप्ता, विकास अधिकारी शशिवाला सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने शिरकत की।
इस रात्रि चौपाल में एसडीएम सुखाराम पिंण्डेल ने बरसात के मौसम में जनसाधारण को जलभराव की समस्या को देखते हुए मिट्टी के कट्टे भरकर रखने, जलाशयों, पोखर, तालाब की निगरानी चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए, जिससे किसी डूबने आदि की दूर्घटना रोकी जा सके।

वहीं चिकित्सा विभाग को मौसमी बिमारियों को लेकर विशेष एहतियात बरतने के निर्देश दिए।
इसके अलावा बिजली, पानी सहित विभिन्न मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।
- Advertisement -















































