इएसआईएस हॉस्पीटल में युवाओं ने लिया प्रशिक्षण

0
134
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

‘‘सेवा से सीखें कार्यक्रम के अंतर्गत 
भीलवाड़ा, 30 सितंबर।(विनोद सेन) नेहरू युवा केंद्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार, जिला रेडक्रॉस अस्पताल और कर्मचारी राज्य बीमा हॉस्पिटल, के सहयोग से “सेवा से सीखें” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को स्वास्थ्य सेवा, प्राथमिक चिकित्सा और स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया।

कार्यक्रम में बीमा हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. सी.पी. शर्मा ने इएसआईएस जिला चिकित्सालय में आयोजित अनुभव आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान माय भारत स्वयंसेवकों के साथ बातचीत की। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों की देखभाल से जुड़े अनुभव व बीमा हॉस्पिटल संबंधित विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी व उन्हें प्रेरित किया कि वे इस प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए अनुभवों का उपयोग जनहित में करें। उन्होंने स्वयंसेवकों को मरीजों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने और अस्पताल में दी जा रही सेवाओं में सहयोग करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

इएसआईएस हॉस्पिटल के सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. शान्तनु टाक ने इएसआईएस हॉस्पिटल द्वारा दी जाने वाली सेवाओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इएसआईएस हॉस्पिटल उन कर्मचारियों के इलाज के लिए है, जो प्राइवेट संस्थानों में कार्यरत हैं, जिनकी मासिक आय 21 हजार रुपये से कम है। यह अस्पताल डूंगरपुर, बाँसवाड़ा, उदयपुर और अजमेर तक के ज़ोन को कवर करता है और इन क्षेत्रों के बीमित व्यक्तियों और उनके परिवारों के इलाज की जिम्मेदारी निभाता है। साथ ही समस्त स्वयंसेवको को इएसआईएस हॉस्पिटल में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं जैसे ओ.टी., रजिस्ट्रेशन, हेल्पडेस्क, ओ.पी.डी., टीकाकरण, प्रयोगशाला, इन्जेक्शन/ड्रेसिंग रूम की जानकारी दी गई।

- Advertisement -
Previous articleखक बाबा धाम पर प्रथम रक्तदान शिविर में 202 यूनिट रक्तदान
Next articleमेधावी विद्यार्थियों को टेबलेट वितरण किये
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here