आंगनवाड़ी पर नहीं बांटी बच्चों को ड्रेस, कार्यकर्ता को नोटिस

0
182
- Advertisement -


औचक निरीक्षण में खेरोट आंगनवाड़ी की खुली पोल
प्रतापगढ़। महेश राव ब्यूरो चीफ आंगनवाड़ी केंद्र खेरोट पर कार्यकत्री द्वारा बच्चों को ड्रेस और खिलौने नहीं बांटने पर उसे नोटिस जारी किया गया है। विभाग के उपनिदेशक डॉ जीवराज मीणा ने बुधवार को जब केंद्र की जांच की तो यह गड़बड़झाला सामने आया। केंद्र की कार्यकर्ता के द्वारा सरकार की तरफ से बच्चों को दो ड्रेस उपलब्ध करवाई थी, किंतु कार्यकर्ता के द्वारा सिर्फ एक सेट ही वितरित किया गया था। जबकि एक सेट को नहीं बांटा। इसी प्रकार केंद्र पर आने वाले खिलौनों को भी पैककर रखा मिला। इन अव्यवस्थाओं को लेकर उपनिदेशक ने कार्यकर्ता से सवाल और कारण पूछा जिस पर वह जवाब नहीं दे सकी। ऐसे में कार्यकर्ता को नोटिस जारी किया गया।
महिला बाल विकास के उपनिदेशक डॉ जीवराज मीणा ने बताया कि खेरोट आंगवाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें केंद्र में साफ-सफाई का अभाव था। वहीं बच्चों को सरकार की तरफ से मुहैया करवाई जा रही सुविधाएं भी उन तक ठीक से नहीं पहुंच रही थी। इसी के साथ बच्चों, धात्री और गर्भवती माताओं को पूूरक पोषाहार वितरण भी नियमानुसार नहीं

इन कमियों को तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए। डॉ मीणा ने बताया कि कुपोषित बच्चों और अतिकुपोषित बच्चों की मॉनीटरिंग भी ठीक नहीं थी। इस प्रकार की कमियां मिलने पर केेंद्र पर तैनात कार्यकर्ता निर्मला रैदास के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही के आदेश दिए गए है।
वेट और लंबाई की माप भी गलत
केंद्र पर कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चों की सूची के अनुसार वहां मौजूद बच्चों की जांच की गई तो आकंड़ा और माप दोनों गलत मिला। जिन बच्चों को कुपोषित दर्शाया गया था, मौके पर जांच में वह ठीक थे। उनका हाइट और वेट ठीक से नहीं लिया गया था। इसी के साथ वेट मशीन भी ठीक नहीं थी। इस पर केंद्र के प्रभारी को फिर से सभी बच्चों की वनज और लंबाई नापने के निर्देश दिए।

- Advertisement -
Previous articleबदमाशों ने किया जानलेवा हमला, घायल सीकर रेफर
Next articleप्रतापगढ़ पंचायत समिति की समीक्षात्मक बैठक
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here