अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठी विधायक गंगा देवी का धरना समाप्त

0
201
- Advertisement -

जयपुर बगरू से कांग्रेस विधायक गंगा देवी ग्रामीण इलाके में पेयजल की आपूर्ति और किसानों को जमीन के पट्टे देने की मांग को लेकर पिछले 2 दिनों से बालावाला पंपिंग स्टेशन पर सैकड़ों समर्थकों के साथ धरने पर बैठी थी आज मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के आश्वासन के बाद उन्होंने धरना समाप्त कर दिया।

दलित ,आदिवासी विधायकों की अनदेखी

दलित आदिवासी विधायकों का आरोप है कि गहलोत सरकार में उनकी अनदेखी की जा रही है। खासतौर पर उनके इलाकों की भी अनदेखी की जा रही है ।लोग पानी की समस्या से परेशान है । लेकिन सरकार सुनती नहीं है। यहां तक कि उन्हें पट्टे भी नहीं मिले। नगर पालिका और नगर निगमों ने दलित आदिवासी बस्तियों में पत्ते नहीं दिए हैं। लोग मूलभूत सुविधाओं से भी परेशान है। यहां तक कि शहरों में भी स्थित कॉलोनी में नियमन नहीं हुआ है। विकास कार्य नहीं हुए, सफाई तक नहीं होती है । लोग विधायकों, पार्षदों को गालियां देते हैं । लेकिन सरकार सुनते नहीं है। अब जनता जागरुक हो चुकी है । इसलिए कांग्रेस पार्टी इन दोनों वर्गों को अपनी बपौती नहीं समझे ,आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी को इसका खामियाजा पड़ सकता है।

प्रताप सिंह ने दिया आश्वासन

खाद्य मंत्री प्रतापसिंह आश्वासन सरकार की तरफ से मौके पर पहुंचे और उन्होंने गंगा देवी का अनशन तोड़ आया और उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार की तरफ से उन्हें किसी तरह की परेशानी होगी और सरकार उनकी सभी मांगों पर गंभीरता से काम करेगी।

- Advertisement -
Previous articleपायलट ने गहलोत को लिखा पत्र, किसानों को मुआवजा देने की मांग
Next articleदिव्या मित्तल आरपीएस निलंबित
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here