अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी में रवि मेहरड़ा ने फहराया तिरंगा

0
129
- Advertisement -

जयपुर। डॉ अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी राजस्थान, जयपुर द्वारा झालाना डूंगरी प्रांगण में आज 77वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास से मनाया गया । डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा, (आईपीएस), अध्यक्ष सोसायटी ने ध्वजारोहण किया। पधारे हुए सभी आगंतुकों को स्वतंत्रता दिवस पर बधाईयां प्रेषित की ।
इस अवसर पर समारोह में सोसायटी के द्वारा मिठाई बांटी गयी एवं भोजन का कार्यक्रम भी रखा गया ।
समारोह में सोसायटी के पदाधिकारी बी.एल. बैरवा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जी.एल. वर्मा, महासचिव, दयानंद सक्करवाल, कोषाध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष पीसी हाडी़या, पूर्व अध्यक्ष नवीन डांगी, ललित मेहरा पूर्व आईएएस, डी.एस.चौपड़ा, पूर्व आईआरएस, डॉ. शशि इंदुलिया पूर्व प्राचार्य, नरेन्द्र अवस्थी, महेश धावनिया, मोहन लाल वर्मा, लक्ष्मी नारायण वर्मा, एडवोकेट गुरु प्रसाद लेखरा, डॉ. महेंद्र आनंद, राम निवास दहिया, बाबूलाल बैरवा, राम किशन मेहरा, जगन जाटव सहित करीब 1000 लोगों ने भाग लिया ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here