मोबाइल और लेपटॅाप चुराने वाली गैंग पकड़ी

0
146
- Advertisement -

जयपुर। कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने जयपुर शहर में लेपटॉप और मोबाइल लूटने वाली गैंग का पर्दाफाश किया है पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए लेपटॉप लूटने वाली गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का सरगना सैयद हुसैन है। पुलिस ने आरोपियों से लूटे गए करीब दो दर्जन लेपटॉप और एक मोबाइल बरामद किया है। पूछताछ में गिरोह ने करीब दो दर्जन से ज्यादा वारदातों को अंजाम देना कबूला है। आरोपी राह चलती महिलाओं को अपना निशाना बनाते थे। आरोपियों ने हाल ही में श्याम नगर इलाके में दो लेपटॉप लूट की वारदात को अंजाम देना कबूला है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

- Advertisement -
Previous articleहथियार तस्कर गिरफ्तार, 2 पिस्टल और कारतूस भी जब्त
Next articleआरएएस प्री के 2 सितंबर तक भरे जा सकते है फार्म
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here