मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित की

0
194
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर महान दार्शनिक एवं गहन चिंतक, ‘अंत्योदय’ के प्रणेता स्व. पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 108वीं जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने स्व. पंडित दीनदयाल उपाध्याय को स्मरण करते हुए कहा कि संगठन कला के कुशल पारखी हमारे पथ प्रदर्शक स्व. पंडित जी ने मां भारती की सेवा में अपना पूरा जीवन समर्पित किया। वे एक महान नेता थे जिन्होंने सार्वजनिक जीवन में व्यक्तिगत शुचिता एवं गरिमा के उच्चतम आयाम स्थापित किए। श्री शर्मा ने कहा कि सनातन विचारधारा के समर्थक स्व. पंडित जी ने देश को ‘एकात्म मानववाद’ की विचारधारा प्रस्तुत की थी, जिससे समावेशी विकास एवं जनसमुदाय सशक्तीकरण की परिकल्पना को साकार किया जा सके एवं मजबूत-सशक्त भारत का निर्माण हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रखर राष्ट्रवादी पंडित जी के ‘अंत्योदय’ के महत्वपूर्ण सिद्धांत को आदर्श मानकर हमारी सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

- Advertisement -
Previous articleजोधपुर में 378 पाक विस्थापितों को मिली नागरिकता
Next articleमाण्डलगढ़ के बीगोद में ब्लॉक स्तरीय किशोरी मेला
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here