पेपर लीक प्रकरण में आरपीएससी चेयरमैन को बर्खास्त करें इस्तीफा -बाबा

0
134
- Advertisement -

जयपुर – बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से पेपर लीक प्रकरण मामले में आरपीएससी के चेयरमैन संजय श्रोत्रिय को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने की मांग की है। उनका कहना है कि यह पेपर आरपीएससी मुख्यालय से ही लिक कर दिए गया हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री को सबसे पहले इस मामले में आरपीएससी के चेयरमैन संजय श्रोत्रिय और इस मामले में लिप्त स्टाफ को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त कर देना चाहिए । इस मामले की जांच सीबीआई से करानी चाहिए। बार-बार आरपीएससी परीक्षाएं कराने में असफल हो रही है ।ऐसे में सरकार को जो इस मामले में जो भी दोषी पाए जाते हैं या मास्टरमाइंड है। उनकी संपत्तियां यूपी की तर्ज पर ही ध्वस्त की जानी चाहिए या जब्बत की जानी चाहिए। जो स्टूडेंट्स इस मामले में पकड़े जाते हैं, उनको जीवन भर के लिए आजीवन उनको किसी भी एग्जाम के लिए डीबार कर देना चाहिए और जो टीचर या सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत में पाई जाती है, उनको बर्खास्त करके उनकी संपत्ति जप्त की जानी चाहिए । जब तक इस तरह की कार्यवाही नहीं करेगी यह पेपर लीक प्रकरण सुलटने वाला नहीं है और लाखों युवाओं का भविष्य इसी तरह अंधकार में रहेगा।

- Advertisement -
Previous articleतेजा क्लब ने जीता जेपीएल टूर्नामेंट -2022
Next articleसंकल्प पे बैक टू सोसाइटी का विवेचन संबंध
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here