पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा ने कराया चाचा भानु प्रकाश मिर्धा, पूर्व मंत्री उषा पूनियां के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

0
395
- Advertisement -

जोधपुर ।राजस्थान की सियासत में बाबा के राम से मशहुर रहे स्व.नाथूराम मिर्धा की परिवार में संपत्ति को लेकर एक बात एक बार फिर लड़ाई शुरू हो गई है। अब जमीन की लड़ाई घर से निकलकर चौराहे तक आ गई है । मामला थाने तक पहुंच गया है ।नाथूराम मिर्धा की पोती पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा ने कोर्ट के जरिए अपने चाचा पूर्व सांसद भानु प्रकाश मिर्धा और पूर्व पर्यटन मंत्री रही उषा पूनिया सहित अन्य लोगों के खिलाफ अपने हिस्से की जमीन को हड़पने का मामला चोपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में दर्ज कराया । मामले में ज्योति मिर्धा ने रिपोर्ट में बताया कि नाथूराम मिर्धा के 2 पुत्र राम प्रकाश मिर्धा और भानु प्रकाश मिर्धा हुए । ज्योति खुद राम प्रकाश मिर्धा की बेटी है । उसका आरोप है कि चाचा भानु प्रकाश मिर्धा ने अपने भाई राम प्रकाश मिर्धा के कूट रचित हस्ताक्षर करके उनके हिस्से की जमीन बेचकर वहां कॉलोनी काटने का प्रयास किया है । हालांकि मामले की जांच शुरू होगी और इसमें चाचा चाचा भानु प्रकाश मिर्धा सहित पूर्व मंत्री उषा पुनिया सहित अन्य लोगों के खिलाफ जांच में खुलासा होगा कि आखिरकार उन्होंने किस तरह से धोखाधड़ी करके या मिलीभगत करके जमीन को अपने नाम ट्रांसफर करने का प्रयास किया है । मिर्धा घराने की पारिवारिक लड़ाई घर से निकल कर सड़क पर आ गई है।

- Advertisement -
Previous articleदबंग के कब्जे से बेटी ने मां को कराया मुक्त
Next articleबारां सुंड़ा गांव से एयरलिफ्ट कर निकाला ग्रामीणों को
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here