दातांरामगढ़ बोरवेल में फंसे बच्चे का रेस्क्यू जारी

0
144
- Advertisement -

सीकर। दातांरामगढ़ इलाके में बिजारणिया कृषि फार्म के पास बने बोरवेल में खेलते- खेलते 4 साल का मासूम गुड़्डू गिर गया। बच्चे को बचाने का प्रयास जारी है। एसडीआरएफ , जिला प्रशासन, जिला प्रशासन, सैना के जवान, पुलिस के अधिकारी, जवान मौके पर है। बच्चे को सुरक्षित निकालने का प्रयास जारी है। बच्चे से लगातार बातचीत भी हो रही है। बच्चे तक ऑक्सीजन, हवा, पानी बिस्कुट पहुंचाए जा रहे है। साथ ही बोरवेल के पास में एक कुई खोदी जा रही है। जिससे बोरवेल के बराबर खोदकर बोरवेल काटकर बच्चे को बचाया जा सके। बच्चे को निकालने के लिए प्रशासन का दूसरा प्रयास भी जारी है । लेकिन बच्चा खड़ा नहीं हो रहा है जिसके चलते बच्चे को जुगाड़ बिलाई के माध्यम से ऊपर निकालने में परेशानी आ रही है। बच्चे की हरकतों को सीसीटीवी के माध्यम से लगातार मॅानिटरिंग किया जा रहा है।

- Advertisement -
Previous articleलिवइन में युवक ने की युवती की हत्या, फरार
Next articleगुड्डू को बोरवेल से निकाला सकुशल
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here