एमडीएस विश्वविद्यालय के कुलपति संदेह के घेरे में, छात्र को किया नियम विरुद्ध पास

0
160
- Advertisement -

अजमेर। खबर अजमेर से जहां एमडीएस विश्वविद्यालय के छात्र नेता मोहित जैन एवं लोकेश गोदारा ने एमडीएस के कुलपति डॉ अनिल शुक्ला पर एक छात्र ध्रुपद मलिक पर विशेष अनुकंपा का आरोप लगाया है । दोनों छात्र नेताओं का आरोप है कि कुलपति ने द्रुपद मलिक को एमएससी पर्यावरण के एक सेमेस्टर में नियमों का गलत फायदा देते हुए पास कर दिया। इसका कारण कोरोना संक्रमण बताया गया है । जबकि B.Ed की कुछ छात्राओं ने पिछले साल कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी तो उन्हें नियमों का पाठ पढ़ा दिया गया और उनकी बात पर कोई गौर नहीं किया गया। जबकि ध्रुपद मलिक को विशेष राहत देते हुए उसे पास कर दिया गया । इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए ।छात्र नेताओं ने इसकी निष्पक्ष जांच करने और कार्यवाही नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

- Advertisement -
Previous articleअवैध खनन के खिलाफ आत्मदाह करने वाले संत विजय दास का निधन
Next articleगाय के गोबर की राखियां मचाएगी धूम
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here