मंहगाई के विरोध में देशभर के कांग्रेसी जयपुर में 12 दिसंबर को करेंगे रैली

0
204
- Advertisement -

दिल्ली सरकार ने नहीं दी रैली की अनुमति

जयपुर। नई दिल्ली में सरकार ने कांग्रेस की मंहगाई के विरोध में रैली को अनुमति नहीं दी। अब कांग्रेस पार्टी ने 12 दिसंबर जयपुर में रैली करने का निर्णय किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव संगठन प्रभारी के सी वेणूगोपाल और राजस्थान के प्रभारी अजय माकन अब रैली की तैयारियों को लेकर दिल्ली आएंगे। कांग्रेस नेता जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा से मुलाकात कर रैली का स्थान तय करेंगे। रैली कहां करनी है और रैली को सफल कैसे बनाना है इसका निर्णय किया जाएगा। इसके साथ ही रैली में देशभर से आने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बसों और अन्य वाहनों की पार्किंग, बड़े नेताओं के रहने और उऩके प्रोटोकॅाल को लेकर भी चर्चा रहेगी। सबसे खास बात है कि राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की सरकार ऐसे में रैली में भीड़ जुटाने से लेकर हर बात की जिम्मेदारी सरकार की होगी। ये अपने आप में बड़ी चुनौती है। ़

सोनिया, राहुल, प्रियंका गांधी आएंगी रैली में

महंगाई के विरोध में आयोजित कांग्रेस की राष्ट्रीय स्तर की रैली में कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भाग लेगें। कांग्रेस शासित प्रदेशों के सभी मुख्यमंत्री, मंत्री विधायक और सांसद भी रैली में आएंगे।

- Advertisement -
Previous articleकांग्रेस ने की 13 जिलाध्यक्षों की घोषणा
Next articleकृषि कानून वापसी बिल पर राष्ट्रपति ने किए हस्ताक्षर
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here