अशोक गहलोत नहीं लड़ेंगे अध्यक्ष का चुनाव, मुख्यमंत्री का फैसला सोनिया पर छोड़ा

0
157
- Advertisement -

नई दिल्ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर चुनाव नहीं लड़ेंगे। यह घोषणा उन्होंने सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद दिल्ली में की। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान में जो घटना हुआ उसके लिए गांधी जी से लिखित में माफी मांगी है और उस घटनाक्रम से बहुत ज्यादा आहत है, जिसे जिंदगी भर भुला नहीं सकेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहना है या नहीं रहना है इसका फैसला उन्होंने सोनिया गांधी पर छोड़ दिया है । सोनिया जी जो निर्णय करेंगे वह उन्हें मंजूर होगा।

मौजूदा हालात में चुनाव लड़ना संभव नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा हालात में उनका राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ना ठीक नहीं है और वह चुनाव नहीं लड़ना चाहते। यह बात उन्होंने सोनिया गांधी जी को मुलाकात में बताइ। उन्होंने 50 साल से कांग्रेस पार्टी में वफादार सिपाही की तरह काम किया है और कांग्रेस पार्टी में ही 50 सालों में बहुत कुछ दिया है। मौजूदा हालात में अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ना ठीक नहीं है। मुख्यमंत्री पद पर रहना है, या नहीं रहना है। इसका निर्णय सोनिया गांधी जी को करना है वे जो निर्णय करेंगे वह मंजूर होगा।

- Advertisement -
Previous articleयह इंटरनल पॉलिटिक्स है हम सब सॉल्व कर लेंगे गहलोत
Next articleआरजीएचएस के लिए 500 करोड़ रुपये मंजूर
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here