पायलट ने सिद्दू मूसेवाला के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

0
174
- Advertisement -

मानसा। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमत्री सचिन पायलट ने ेेेेेेेे पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्दू मूसेवाला के गांव मानसा जाकर उन्हें श्रद्दाजंलि अर्पित की। इस दौरान उनके परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। पायलट ने कहा कि इस घटना से सब आहत है। सरकार को इस मामले की त्वरित जांच कराकर जो भी दोषी हों उन पर कार्रवाई करनी चाहिए। इसमें किसी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए। युवाओं में जो गैंगस को लेकर दहशत का माहौल बन रहा है वो खत्म होना चाहिए।

खौफनाक हादसा, निष्पक्ष जांच हो

पंजाब में जिस तरह का खौफनाक घटनाक्रम हुआ है। जिसमें लोकप्रिय गायक और कांग्रेस पार्टी के उभरते हुए सितारे की जिस तरह से दिन दहाड़े हत्या हुई है उसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। इस घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो। इस तरह की घटना के जिम्मेदारों के खिलाफ केंद्र और राज्य सरकार को कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।

परिजनों में अभी दहशत

सिद्दू मूसेवाला के परिजन अभी भी अपने बेटे के साथ हुई वारदात के बारे में बात करते हुए दहशत में आ जाते है। वे उस खतरनाक पल को याद करते हुए फूट- फूटकर रोने लगते है। एक जवान बेटे की शहादत हो जाए तो उस माता- पिता पर क्या गुजरती है ये मंजर मैंने अपनी आंखों से देखा है। ईश्वर मूसेवाला के परिजनों को ये दुख सहने की शक्ति दे। सरकार दोषियों को गिरफ्तार कर सजा दे।

हिंसा की चर्चा भी करना गलत

सरकार को आतंकी घटनाओं पर और इस तरह के गैंगवार को खत्म करने के लिए पुलिस को काम करना चाहिए। हमें सबको मिलकर इस घटना की निंदा करनी चाहिए।

- Advertisement -
Previous articleसरकार बदलते ही बंद हो सकती है पुरानी पेंशन स्कीम?
Next articleसचिन पायलट का श्रीगंगानगर में जोरदार स्वागत
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here