गहलोत को मिली क्लीनचिट, धारीवाल, खाचरियावास, जोशी और राठौड़ पर कार्रवाई की अनुशंसा

0
147
- Advertisement -

नई दिल्ली। राजस्थान के सियासी बवंडर के बाद कांग्रेस पार्टी के पर्यवेक्षक मलिकार्जुन खडगे और अजय माकन ने सोनिया गांधी के निर्देश के बाद आज लिखित में 9 पन्नों की रिपोर्ट बनाकर पेश कर दी है । बताया जा रहा है कि इस रिपोर्ट के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को क्लीन चिट दे दी है। लेकिन इस पूरे मामले में संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल और प्रताप सिंह खाचरियावास को पूरे मामले के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। उन्होंने दोनों पर कार्यवाही की अनुशंसा भी की है । रिपोर्ट में जलदाय मंत्री और मुख्य सचेतक महेश जोशी पर भी विधायकों को बरगलाने का आरोप लगाया है। धर्मेंद्र राठौर को सारे मामले को हैंडल करने का दोषी ठहराया गया है ।अब पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट पर अंतिम निर्णय पार्टी आलाकमान को करना है । हालांकि इस विषय में अनुशासन समिति के चेयरमैन एंथोनी को बुला लिया गया है वे केरल में चल रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर छोड़कर दिल्ली पहुंच गए हैं अब जल्द ही वह रिपोर्ट ज्यादा पर कोई निर्णय कर सकेंगे हालांकि अंतिम निर्णय पार्टी आलाकमान सोनिया गांधी का ही होगा

- Advertisement -
Previous articleगहलोत से मिलने पहुंचे कई मंत्री और विधायक
Next articleधारीवाल, जोशी और राठौड़ को कारण बताओ नोटिस जारी
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here