लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
एमबी एक्ट के तहत करीब 20 वाहनों के किये चालान
सरमथुरा , धौलपुर (मोहित गर्ग)सरमथुरा कस्बे में एसपी सुमित मेहरडा द्वारा सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने बावत चलाये जा रहे अभियान के तहत सरमथुरा पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा हैं। थानाधिकारी कृपाल सिंह उ.नि. के नेतृत्व में पुलिस थाना सरमथुरा पर टीम गठित कर शनिवार को सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने बावत चलाये जा रहे अभियान के तहत एनएच 11बी पर खरेर नदी पर सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु वाहन चैकिंग व यातायात नियमों की अनुपालना बावत अभियान चलाकर बिना हैलमेट पहने दुपहिया वाहन चालक , बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वाले चौपहिया वाहन चलाने वाले करीब 20 वाहनों के खिलाफ एमवी एक्ट की धाराओं में कार्रवाई कर जुर्माना राशि वसूल की गई। इसी दौरान वहां से गुजरने वाले आम नागरिक ,वाहन चालक व सवारियों से समझाईश की गई कि यातायात के नियमों की पालना करें ताकि आपका अमूल्य जीवन बचाया जा सके व सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं में किसी की जान नही जाये एवं सडक दुर्घटनाओं में भी कमी लाई जा सके। और भविष्य में भी यह अभियान जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी कृपाल सिंह , कांस्टेबल बदनसिंह , कांस्टेबल सुमेरसिंह सहित पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।












































