लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
वृक्ष रूपी नन्हें शिशुओं का बच्चों की तरह पालन पोषण करें, जीवन में हर ख़ुशी मिलेगी- सुमन मीणा
पेड़ नहीं तो कुछ नहीं, पेड़ों से ही जीवन का अस्तित्व है- ओम प्रकाश मीणा उपखण्ड अधिकारी
जयपुर – श्री लक्ष्मीनारायण मीणा मेमोरियल ट्रस्ट कानडिया वाला के संरक्षक एवम् वरिष्ठ आर ए एस अधिकारी डा हर सहाय मीणा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वृक्ष एवम वृक्षारोपण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए अवगत कराया कि वृक्ष ही जीवन का आधार है ।
वृक्ष नहीं होंगे तो जीवन नहीं हो सकता । इसलिए हमें इस सीजन में अधिकाधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए ।हर साल दो पौधे ज़रूर लगाना चाहिए एक पौधा अपने लिए और एक पौधा अपनी माँ के लिए लगाना है ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपखंड अधिकारी बस्सी ओमप्रकाश मीणा ने बताया कराया कि पेड़ पौधों के बिना जीवन का अस्तित्व नहीं है इसलिए हमें ज़्यादा से ज़्यादा पौधे लगाने चाहिए ।
श्री लक्ष्मीनारायण मीणा मेमोरियल ट्रस्ट की अध्यक्ष एवं पंचायत समिति सदस्य सुमन मीणा ने बताया कि
पेड़ पौधों लगाने से जीवन में सब तरह की खुशिया मिलती है इसलिए हमें ज़्यादा से ज़्यादा पेड़ पौधे लगाने चाहिए ।
भामाशाह पुष्पेन्द्र मीणा ने बताया कि हमें अपने बच्चों के जन्मदिन और अन्य अवसरों पर ज़्यादा से ज़्यादा पौधे लगाने चाहिए ।
इस कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय के संस्था प्रधान पन्नालाल मीणा ने सभी अतिथियों को उनकी विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए धन्यवाद दिया । लोगों से ज़्यादा से ज़्यादा पेड़ पौधे लगाने के लिए बच्चों एवम अभिभावकों को अवगत कराया, सभी पेड़ पौधों का हमे संरक्षण करना है । इस कार्यक्रम में फूलचंद, मुरारीलाल, प्रहलाद, जगदीश,गोपाल, रोहिताश, रामकिशन,पूरणमल,अमित,अशोक आदि टी एस एम के कार्यकर्ताओं के साथ साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि व अन्य कार्मिक और प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।













































