लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर,। (आर एन सांवरिया) वरिष्ठतम पत्रकार मिलापचंद डंडिया के पत्रकारिता के क्षेत्र में 75 वर्ष पूर्ण होने पर राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में ” मिलापचंद डंडिया अभिनंदन समारोह” आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, वरिष्ठ पत्रकार प्रवीणचंद छाबड़ा सहित पत्रकार साथियों और विविध क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों की गौरवमयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मिलापचंद डंडिया अभिनंदन ग्रंथ का विमोचन भी किया गया।

सिविल लाइंस के विधायक गोपाल शर्मा के संयोजन में हुए इस गरिमापूर्ण समारोह में अतिथियों पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का सम्मान पिंकसिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह राठौड़, महासचिव योगेंद्र पंचोली, पूर्व अध्यक्ष पिंकसिटी प्रेस क्लब राधा रमण शर्मा ने किया।वही वरिष्ठ अतिथि सीपी जोशी का सम्मान सीनियर पत्रकार राकेश शर्मा एवं विधायक गोपाल शर्मा ने किया।














































