श्रीगंगानगर में दर्दनाक हादसा: करंट लगने से मां-बेटी की मौत 

0
22
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

श्रीगंगानगर (मनजीत सिंह, ब्यूरो चीफ)। अनूपगढ़ क्षेत्र के वार्ड नंबर 34 में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में मां और मासूम बेटी की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

जानकारी के अनुसार मृतका सरोज (36) और उसकी बेटी दिव्यांशी (3) घर में बिजली की रॉड से पानी गर्म कर रही थीं। इसी दौरान खेलते-खेलते बच्ची ने गर्म पानी में हाथ डाल दिया, जिससे वह करंट की चपेट में आ गई।

बच्ची को बचाने के प्रयास में मां सरोज भी करंट की चपेट में आ गई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह हादसा पूरे क्षेत्र के लिए गहरा सदमा बन गया है, जहां एक ही परिवार की दो जिंदगियां अचानक खत्म हो गईं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here