सीआरपीएफ जवान सेवानिवृत्ति किया गर्मजोशी से स्वागत

0
258
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। देश सेवा मे अपनी जान तक कुर्बान कर देने वाले वीर जवानों के लिए लोगो के दिलों मे कितना प्यार,आदर व सत्कार होता है ये तस्वीर टोंक जिले क्षेत्र के समीप साडागांव कस्बे में दिखने को मिली।जहाँ केंद्रिय रिजर्व पुलिस बल ग्रुप केंद्र मध्यप्रदेश से सेवानिवृत्त होकर घर पहुचे जवान का ग्रामीणों ने अपनी पलकों पर बिठाया ओर फूल मालाओं से जमकर स्वागत किया। इस दौरान घर से कुछ दूरी पर जवान के वाहन को ग्रामीणों ने रोका और फूल – मालाओ से उसका स्वागत किया।मौके पर लोगों ने आतिशबाजी की और ढोल नगाड़े भी बजवाये।सभी ने जवान को तिलक लगाया और फूल माला पहनाई तथा जुलूस निकालकर घर तक ले गये ।
हेड कांस्टेबल हेमराज माली सेवानिवृत्ति तक का सफर -टोंक जिले साडागांव निवासी हेमराज माली सीआरपीएफ मे हेड कांस्टेबल से भर्ती हुए थे । 18 अक्टूबर 2004 में सीआरपीएफ में शामिल हुए हेमराज माली ने अजमेर में ज्वाइनिंग के बाद जालंधर पंजाब में ट्रैनिंग की बाद में छटी बटालियन में कर्नाटक,त्रिपुरा,जम्मू कश्मीर सेंटर ट्रेनिंग कॉलेज नीमच में,मध्य प्रदेश बटालियन, पुलवामा,कश्मीर,वीएस बटालियन, अमेठी,उत्तर प्रदेश व बेंगलुरु, कर्नाटक, केंद्र नीमच में 2025 मध्य प्रदेश में जैसे क्षैत्रो में तैनात रहे।कर्नाटक रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र नीमच में जनवरी 2025 को ग्रुप केंद्र मध्य प्रदेश से 20 वर्ष की नौकरी करने के बाद सेवानिवृत्ति हो गये ।सेवा पूर्ण करने के बाद असिस्टेंट कमांडेंट कुलदीप यादव ने हेमराज माली हेड कांस्टेबल सीआरपीएफ को मोमेंटो देकर सम्मानित करते हुए कहा कि सीआरपीएफ अपने कर्मियों को सदा याद रखती है।उनके दुख तकलीफ में यह बल सदा उनके साथ खड़ा रहता है । बल केवल सेवा के दौरान नहीं बल्कि अंतिम वक्त में भी अपने पूर्व कार्मिको के साथ रहता है। उन्होंने नि: स्वार्थ भाव से देश की सेवा की है।उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।इस मौके पर असिस्टेंट कमांडेंट कुलदीप यादव,इंस्पेक्टर रामकिशोर डूडी,सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह,प्रकाश चंद वर्मा,रफीक अहमद,सब इंस्पेक्टर मदन सिंह,अन्य जवान सहित उपस्थित थे ।

- Advertisement -
Previous articleवार्षिक मेले को लेकर बैठक
Next articleदूध के 20 सैंपल में पाई गई मिलावट
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here