- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
सरमथुरा (धौलपुर)। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत सरमथुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिकअप गाड़ी से 22 पशुओं को मुक्त कराया और दो तस्करों को गिरफ्तार किया।
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप गाड़ी में पशुओं को भरकर कट्टीघर ले जाया जा रहा है। इस पर सरमथुरा थाना प्रभारी कृपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तहसील मोड़ के पास घेराबंदी कर पिकअप को रोक लिया।
22 पशु किए गए मुक्त
पुलिस ने जब पिकअप की तलाशी ली तो उसमें ढूंस-ढूंसकर भरे गए कुल 22 पशु मिले। सभी पशुओं को मुक्त कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। वहीं, मौके से दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
थाना प्रभारी के नेतृत्व में कार्रवाई
यह पूरी कार्रवाई सरमथुरा थाना प्रभारी कृपाल सिंह के नेतृत्व में की गई, जिसे क्षेत्र में सराहना मिल रही है।
- Advertisement -

















































