लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नागौर/रियांबड़ी।
रियांबड़ी उपखंड क्षेत्र के ग्राम कोड में एक किसान के घर में अज्ञात कारणों से आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना में पशुओं का चारा और कृषि उपकरण सहित घरेलू सामान जलकर खाक हो गया।
जानकारी के अनुसार किसान किसनाराम के घर में अचानक आग भड़क उठी। उस समय परिवार के सदस्य खेत में काम कर रहे थे और घर पर कोई मौजूद नहीं था। खेत से अचानक धुआं और आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों को घटना का पता चला।
आग से हुआ नुकसान
आगजनी में पशुओं का चारा, 3–4 बंडल ड्रीप पाइप, फव्वारा पाइप, तीन बड़े तिरपाल, बिस्तर एवं अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गए।
किसनाराम ने बताया कि शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे पड़ोसी मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक काफी नुकसान हो चुका था। 
आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।















































