रामनवमी रैली के चलते कस्बा नागौर में 26 मार्च को यातायात डायर्वजन

0
36
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर (प्रदीप कुमार डागा): रामनवमी पर्व के अवसर पर कस्बा नागौर में आयोजित रैली के दौरान यातायात डायर्वजन रहेगा। नगरवासियों और वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे रैली मार्ग और यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करें।

रैली 26 मार्च 2026 को दोपहर 03:00 बजे से शुरू होकर समाप्ति तक चलेगी। इस दौरान फागली पुलिया (डीडवाना रोड) से विजय वल्लभ चौराहे तक किसी भी वाहन को रैली में शामिल वाहनों के अलावा मार्ग पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस रोड को पूरी तरह से बंद रखा जाएगा।

रैली माली समाज भवन (डीडवाना रोड) से रवाना होकर बख्तासागर तक जाएगी। रैली मार्ग पर आने वाली दुकानों के मालिकों से अनुरोध है कि वे अपनी दुकान के सामने सड़क पर किसी भी प्रकार का सामान, मोटरसाइकिल या अन्य वाहन न रखें, ताकि रैली में किसी प्रकार की बाधा न आए।

नगर प्रशासन ने कहा कि रैली के दौरान यातायात व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए सभी निर्देशों का पालन अनिवार्य है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here