रामनवमी पर गायत्री माता मंदिर में ध्वजा चढ़ाई, श्रद्धालुओं ने कि पूजा-अर्चना

0
28
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

रिपोर्ट: गौतम शर्मा, राजसमंद

राजसमंद (चारभुजा)। रामनवमी के पावन अवसर पर गुरुवार को चारभुजा कस्बे के नेहरू पार्क स्थित गायत्री माता मंदिर में विधि-विधान के साथ ध्वजा चढ़ाई गई। इस दौरान गायत्री परिवार एवं कस्बेवासियों की मौजूदगी में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

गायत्री परिवार के धनराज पंचोली ने बताया कि प्रातः शुभ मुहूर्त 9:15 बजे मंदिर के शिखर पर ध्वजा चढ़ाकर पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।

ध्वजा चढ़ाने से पूर्व मंदिर में पुजारी हेमंत पाराशर द्वारा विधिवत स्नान-ध्यान और श्रृंगार कराया गया। इसके पश्चात गायत्री परिवार के सोहनलाल पालीवाल ने आरती उतारी और भोग अर्पित किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर गणेश लाल विरावत, बंसीदास वैष्णव, संपत पालीवाल, तिलकेश पालीवाल, बसंत पालीवाल, जगदीश राजावत, भंवरलाल गुर्जर, मोहनलाल, प्रकाश टेलर, गोपाल गुर्जर, छोगालाल गुर्जर, मनोज वैष्णव, वालचंद सराफ सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here