निपुर्णनन्दी सागर के सानिध्य में जैन समाज निकली शोभायात्रा

0
47
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
शहर में जैन मुनि निपुर्णनन्दी सागर जी के सानिध्य में चल रहे अष्टानिका महामंडल विधान मे श्री श्री 1008 सिद्ध चक्र विधान मंडल एवं विश्व शांति महायज्ञ के तहत शोभायात्रा जुलूस निकाला गया। शोभा यात्रा के दौरान श्री जी को रथ में विराजमान कर बैंड के साथ नाचते गाते हुए अग्रवाल धर्मशाला से रवाना हुए। रथ यात्रा में आगे महिला मंडल बैण्ड की धुनों पर नाचते चल रही थी। उनके पीछे जैन समाज की महिलाएं सिर पर कलश धारण कर चल रही थी। दूसरे बैण्ड के पीछे जैन समाज के युवा भजनों की मस्ती में झूम रहे थे।

रथ यात्रा के आगे जैन मुनि निपूर्ण नन्दी सागर जी महाराज अपने संघ के साथ चल रहे थे। मुनि के पीछे चल रहे जैन समाज के लोगों ने जय जय गुरुदेव और जैन धर्म की जय हो के नारों से आकाश को गुंजायमान कर दिया। जुलूस पर राम रघुनाथ मंदिर के आगे रघुनाथ मंदिर समिति द्वारा मशीन से पुष्प वर्षा की गई। समिति द्वारा शीतल जल पिलाया गया। रथ यात्रा जुलूस अग्रवाल धर्मशाला से प्रारंभ होकर सदर बाजार, न्यू मार्केट, ककोड गेट, होता हुआ मेहंदी वालों के कुएं पर पहुंचाव जहां कलश भर कर वापस जुलूस आयोजन स्थल पर पहुंचा। जैन समाज बंधुओ ने जगह-जगह जैन मुनि व रथ में विराजमान श्री जी की आरती उतारी।

जुलूस यात्रा के वापस अग्रवाल धर्मशाला में पहुंचने पर मुरलीधर मित्तल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। साथ ही मण्डल का शुभारंभ महावीर जैन जिनेंद्र जैन द्वारा किया गया। चित्र अनावरण करता पवन कुमार जैन रहे। दीप प्रज्वलित मुकेश कुमार जैन खुटवाले ने किया। इसके बाद 1008 सिद्ध चकरविधान मंडल शुरू हुआ।विद्वान आचार्य मनोज शास्त्री के सानिध्य में यजमानों ने मंत्रोच्चार के साथ आहुति दी। आठ दिवसीय अष्ठानिका महामंडल विधान में संगीतकार मुकेश मीत एंड पार्टी महुआ है। शोभा यात्रा में सैकड़ो की संख्या में जैन समाज के महिला पुरुष शामिल हुए।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here