नशे की कमाई से बन रहे आलीशान मकान पर पुलिस का प्रहार, निर्माणाधीन भवन सीज

0
42
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

रिपोर्ट: प्रदीप कुमार डागा, नागौर

नागौर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित संपत्ति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नागौर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ऑपरेशन “संकल्प – नशा मुक्त नागौर” अभियान के तहत पुलिस ने नशे की कमाई से बनाए जा रहे एक निर्माणाधीन आलीशान मकान को सीज कर दिया।

पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में आरोपी रामनिवास उर्फ रामा द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित आय से बनाए जा रहे मकान को जब्त किया गया। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट की धारा 68F के तहत की गई है।

जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली नागौर के थानाधिकारी द्वारा जारी फ्रीजिंग आदेश को सक्षम प्राधिकारी, दिल्ली द्वारा भी पुष्टि प्रदान की गई है। आरोपी के खिलाफ चूरू जिले के रतनगढ़ थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है और वह लंबे समय से फरार चल रहा है। आरोपी पर 20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपनी पहचान छिपाकर नशे की तस्करी से प्राप्त धन से नागौर कस्बे में आलीशान मकान का निर्माण शुरू कर रखा था, जिस पर अब पुलिस ने कड़ा प्रहार किया है।

नागौर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार से समाज को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस पूरी कार्रवाई में थाना कोतवाली नागौर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here