नागौर में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण हेतु एक दिवसीय शिविर आयोजित

0
72
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर (प्रदीप कुमार डागा)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण और सशक्तिकरण के उद्देश्य से मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत नागौर में एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में जिले और आसपास के क्षेत्रों से आए वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें आवश्यक परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराए गए। चिकित्सा विभाग के विशेषज्ञों ने ब्लड शुगर, आंखों की जांच, मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तचाप सहित विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किए। आवश्यकतानुसार चिकित्सकों ने दवाइयों का वितरण भी किया।

अधिकारियों ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान और देखभाल हमारी परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। शिविर में उपस्थित वृद्धजनों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक नरेश बारोठिया, डॉ. राधेश्याम, डॉ. देवेंद्र शर्मा, डॉ. प्रहलाद डांका, डॉ. गोविंद दीप, बनवारीप्रकाश जाखड़ सहित जनहित सेवा संस्थान के कर्मचारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here