मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंत्री-परिषद् के सदस्यों के साथ किया संवाद

0
268
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

मुख्यमंत्री ने आगामी विधानसभा सत्र की तैयारियों को लेकर की चर्चा

प्रदेश के विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी पहलुओं पर लिया फीडबैक

जयपुर। 16वीं विधानसभा के आगामी सत्र को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरूवार को मुख्यमंत्री निवास पर मंत्री-परिषद् के सदस्यों के साथ बैठक कर संवाद किया। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र के दौरान सदन में प्रश्नों के प्रभावी जवाब प्रस्तुत करने, जनहित के मुद्दों पर राज्य सरकार की नीति-निर्णयों को मजबूती से रखने को लेकर चर्चा की गई।

साथ ही, बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी पहलुओं के विषय पर भी फीडबैक लिया। उल्लेखनीय है कि 16वीं विधानसभा का तृतीय सत्र शुक्रवार (31 जनवरी) से शुरू होगा, जिसके संबंध में मुख्यमंत्री ने मंत्री-परिषद् के सदस्यों के साथ संवाद किया।

इस दौरान मंत्री-परिषद् के सदस्य उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Previous articleजनता से किए गए वादों को पूरा कर रही भाजपा सरकार
Next articleहनुमानगढ़ स्टेशन पर रेल तकनीकी कार्य पूर्ण
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here