लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
सवाई माधोपुर से खबर।
कल दोपहर करीब 12 बजे बाद जयपुर से बालेर के लिए उड़ान भरेंगे सीएम भजनलाल शर्मा। 12 बजकर 50 मिनट पर खंडार के बालेर हेलीपैड पहुंचने का बताया जा रहा कार्यक्रम। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा हेलीपैड से राज.उच्च मा. विद्यालय बालेर पहुंचेंगे।
बालेर में लगे पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संभल पखवाड़ा” शिविर का करेंगे अवलोकन,
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बालेर में आयोजित सभा को भी सम्बोधित करेंगे भजन लाल शर्मा।
दोपहर बाद करीब 2 बजे पुनः बालेर से रवाना होंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,
सीएम के दौरे को लेकर सभी तैयारियां की गई पूरी,खण्डार विधायक जितेंद्र गोठवाल, जिला कलेक्टर कानाराम व SP ममता गुप्ता ने सभा स्थल का लिया जायजा,
सीएम के दौरे के चलते विधायक जितेन्द्र गोठवाल ले रहे कार्यकताओं की बैठक, अधिक से अधिक संख्या में आने का कर रहे अनुरोध।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दौरे के चलते जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ पर।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरे किए चाक चौबंद।

















































