मॉक ड्रिल में व्यवस्थाएं मिली माकूल, पुलिस लाइन में एयर स्ट्राइक की सूचना पर परखी व्यवस्थाएं

0
221
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

तत्परता से पहुंची पुलिस, मेडिकल, सिविल डिफेंस सहित सभी टीमें, घायलों को तुरंत पहुंचाया अस्पताल, बुझाई आग

गौतम शर्मा
राजसमंद । शनिवार को आयोजित मोक ड्रिल में पुलिस-प्रशासन की सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई। पुलिस लाइन स्थित अन्वेषण भवन में एक एयर स्ट्राइक की सूचना प्राप्त हुई बड़ी तादाद में पुलिस के जवान, सिविल डिफेंस की टीमें, नगर परिषद की अग्निशमन गाड़ियां, चिकित्सा विभाग की टीमें मौके पर पहुंचे। साथ ही जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा, एडीएम नरेश बुनकर, एडिशनल एसपी महेंद्र पारीक एवं रजत विश्नोई, एसडीएम बृजेश गुप्ता, नगर परिषद आयुक्त बृजेश राय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौके पर पहुँच गए।
नगर परिषद से आई फायर ब्रिगेड ने त्वरित प्रभाव से अन्वेषण भवन में लगी आग बुझाई। साथ-साथ घायल जवानों को पुलिसकर्मियों और सिविल डिफेंस की टीम ने मिलकर बिना किसी देरी के एम्बुलेंस में बैठाया और निकटवर्ती सुरक्षित भवन पहुंचाया जहां प्रशासन की ओर एक अस्थाई अस्पताल का निर्माण किया गया था। एक घायल को जवान कंधे पर लाद पर सीढ़ियों सीढ़ी (निसेनी) से नीचे आता हुआ भी दिखाई दिया, जो टीम की सक्रियता को दर्शाता है।
अस्थाई अस्पताल में घायलों के उपचार के लिए सभी आवश्यक जीवन रक्षक दवाइयाँ, ऑक्सीजन सिलेंडर सहित पर्याप्त संख्या में मेडिकल स्टाफ जैसे चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ आदि मौजूद थे। मौके पर सीएमएचओ डॉ हेमंत बिंदल और पीएमओ डॉ रमेश रजक भी उपस्थित थे जिन्होंने गंभीर घायलों को यहाँ से आर के जिला चकित्सालय पहुंचाया। गंभीर घायलों को तुरंत ऑक्सीजन दी गई। कलक्टर ने भी प्रत्येक घायल से मिलकर हाल-चाल जाना।
घटनास्थल पर पुलिस, चिकित्सा दल, स्थानीय प्रशासन, होम गार्ड्स, अग्निशमन सेवा, एनडीआरएफ, एनसीसी, एनएसएस, एनवाईकेएस, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स तथा अन्य स्वयंसेवी संगठनों की सक्रिय भागीदारी रही। सूचना के 5 मिनट के भीतर ही सभी आवश्यक राहत दल घटनास्थल पर पहुंच गए और उनके मध्य उत्कृष्ट समन्वय देखने को मिला।
मोक ड्रिल की समाप्ति पर जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा ने एक-एक कर सभी टीमों से मुलाकात की और तत्परता के लिए सराहना की। कलक्टर ने कहा कि भविष्य में कोई खतरा होने पर सभी इसी तरह अलर्ट रहें और अपना-अपना दायित्व निभाएं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here