महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ने रितिशा कुमावत का किया सम्मान

0
32
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क


 

सीकर बिहारी मार्ग स्थित भाजपा मंडल अध्यक्ष  मधुमति कुमावत के निवास पर महिला मंगल गीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भक्ति गीतों की सुंदर प्रस्तुतियाँ दी गईं।


भजनों की रही शानदार प्रस्तुति

कार्यक्रम में कलाकार कृष्णा शर्मा पार्टी द्वारा भजन एवं मंगल गीतों की प्रस्तुति दी गई, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।


होनहार छात्रा का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान 12वीं आर्ट्स में 99.20% अंक प्राप्त करने पर रितिशा कुमावत का सम्मान किया गया।

रितिशा कुमावत पुत्री विकास कुमावत एवं संगीता कुमावत को भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अनीता शर्मा ने साफा, माला और दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया।


प्रमुख अतिथि रहे मौजूद

इस अवसर पर ओमप्रकाश गदरजयपुर, सूरज प्रकाश (जयपुर), नरेंद्र कुमावत, पूर्व पार्षद नरेश सैन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विवेक कुमावत, प्रियंका कुमावत, सुरेश जालंधरा, आशीष कुमावत सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here