मदन राठौड़ के जन्मदिवस पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पाली जाकर दी शुभकामनाएं

0
188
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पाली।  भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद  मदन राठौड़ के जन्मदिवस के अवसर पर आज पाली स्थित उनके निजी निवास पर भाजपा के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पहुँचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेची, एस.टी. मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष नारायण मीणा, तथा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने मदन राठौड़ को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सशक्त नेतृत्व की कामना की। सभी ने एक स्वर में कहा कि श्री राठौड़ जी का कुशल नेतृत्व और संगठन के प्रति समर्पण हम सभी कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रेरणा देता है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here