लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
दिल्ली। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी रहे लोकेश शर्मा को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि लोकेश शर्मा पर फोन टैपिंग के आरोप लगे थे। हाल ही में कोर्ट ने लोकेश शर्मा की गिरफ्तारी पर रोक हटाई थी। कोर्ट के लोकेश शर्मा की गिरफ्तारी पर रोक हटाने के साथ ही उन्हें दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया गया है । लोकेश पर उस समय फोन टैपिंग के आरोप लगी थी जब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार के खिलाफ विधायक सचिन पायलट के नेतृत्व में मानेसर चले गए थे और इस दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें विधायकों की खरीद फरोख्त की बात की गई थी। एक पूर्व विधायक जो स्वर्गीय हो गए हैं भंवरलाल शर्मा और अन्य विधायकों के साथ बातचीत का ऑडियो सामने आने के बाद इस पूरी कवायत पर रोक लग गई थी। उसे समय गहलोत की सरकार तो बच गई लेकिन इसी को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने फोन टैपिंग का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में लोकेश शर्मा को गिरफ्तार कर दिया गया है । हालांकी लोकेश शर्मा ने इस पूरे षडयंत्र में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के शामिल होने की बात कही थी।












































