लायंस क्लब जोधपुर वेस्ट द्वारा जल मंदिर का उद्घाटन

0
30
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जोधपुर (बृजकिशोर पारीक)। Lions Club Jodhpur West द्वारा प्रांतपाल की आधिकारिक यात्रा एवं क्लब परिसर में नव-निर्मित जल मंदिर के उद्घाटन का भव्य कार्यक्रम मंगलवार सायं 6:30 बजे लायंस भवन, शास्त्री नगर, जोधपुर में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतपाल रामकिशोर गर्ग उपस्थित रहे। उनके करकमलों द्वारा नव-निर्मित जल मंदिर का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि यह जल मंदिर आमजन को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सेवा परियोजना है, जो सामाजिक सरोकार और मानव सेवा के उद्देश्य को आगे बढ़ाएगी।

क्लब अध्यक्ष एवं सचिव ने सभी सदस्यों और नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लायंस क्लब का मूल मंत्र “We Serve” को सार्थक करते हुए यह पहल सेवा भावना को और सशक्त बनाएगी।

कार्यक्रम के उपरांत अतिथियों एवं सदस्यों के लिए रात्रि भोज का आयोजन भी किया गया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here