कोटपूतली डीएसपी राजेंद्र बुरड़क का तबादला, लक्ष्मी सुथार होंगी नई डीएसपी

0
12
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

कोटपूतली। राज्य सरकार द्वारा जारी तबादला आदेशों के तहत कोटपूतली के डीएसपी राजेंद्र बुरड़क का तबादला खेतड़ी कर दिया गया है। उनके स्थान पर लक्ष्मी सुथार को कोटपूतली का नया उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) नियुक्त किया गया है।

राजेंद्र बुरड़क ने अपने कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई से जुड़े मामलों में सक्रिय भूमिका निभाई। क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग और आमजन से संवाद के कारण उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई।

नई नियुक्त डीएसपी लक्ष्मी सुथार वर्तमान में पुलिस आयुक्तालय जयपुर में सहायक पुलिस आयुक्त (आदर्श नगर) के पद पर कार्यरत हैं। प्रशासनिक आदेशों के अनुसार वह जल्द ही कोटपूतली में पदभार ग्रहण करेंगी।

पुलिस विभाग में हुए इस प्रशासनिक बदलाव को क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और पुलिस व्यवस्था के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here