लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
गौतम शर्मा, राजसमन्द।
भारतीय किसान संघ ने बुधवार को कुंवारिया कस्बे में किसानों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कुंवारिया तहसीलदार सुंदरलाल मीणा को ज्ञापन सौंपा।
महामंत्री गोपाल आचार्य ने बताया कि ज्ञापन में किसानों की कई अहम समस्याओं को उठाया गया है।
मुख्य मांगें
-
भूमि पैमाइश की खामियां : बिना फीता-चैन के पैमाइश करने से गड़बड़ियां बढ़ी हैं और किसानों का भरोसा घटा है। किसानों की मौजूदगी में खेतों की नपती करने की मांग।
-
खाद-बीज उपलब्धता : रबी की फसल बुवाई से पहले उन्नत किस्म के खाद व बीज उपलब्ध करवाए जाएं।
-
सिंचाई व्यवस्था :
-
तालाबों की कच्ची सिंचाई नहरों को पक्का किया जाए।
-
रबी फसल बुवाई से पूर्व नहरों की मरम्मत व सफाई शीघ्र कराई जाए।

-
-
ओवरब्रिज निर्माण समस्या : प्रमुख कृषि क्षेत्र मॉल में आवागमन प्रभावित न हो, इसके लिए अंडरपास निर्माण की मांग।
-
फसल बीमा : फसल खराब होने पर भी किसानों को बीमा का लाभ नहीं मिल रहा है।
-
भाना गांव की लिफ्ट सिंचाई योजना : डूब में आने वाले कमांड क्षेत्र को हटाकर डूब से बाहर की जमीनों को शामिल किया जाए।
-
बिजली समस्या : अघोषित कटौती पर रोक और दिन में 8 घंटे थ्री-फेज बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान मौजूद
इस मौके पर महामंत्री गोपाल आचार्य, रतनलाल जाट, गोपीलाल, गोकुललाल, बद्रीलाल, किशनलाल, सोहनलाल, रामलाल, चंद्रशेखर पुरोहित, मांगीलाल, शांतिलाल, मीठालाल, चतरुलाल, कैलाशचंद्र सुथार सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।



















































